फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: एक पैथाेलॉजी सील, दो को नोटिस

विज्ञापन
इटवा कस्बे में स्थित पैथालॉजी की जांच करते एसडीएम कुणाल व सीओ शुभेन्दु। स्रोत विज्ञ​प्मि
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इटवा। एसडीएम कुणाल ने शुक्रवार को सीएचसी अधीक्षक डाॅ. संदीप द्विवेदी व सीओ सुभेंदु सिंह के साथ दो अल्ट्रासाउंड सेंटरों व दो अस्पतालों पर छापा मारा। इसमें चिकित्सक के न मिलने पर दो को नोटिस व एक पैथोलॉजी को सील कर दिया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से कई संचालक केंद्र बंद करके फरार हो गए।
इटवा कस्बे में शुक्रवार को एसडीएम, सीओ शुभेंदु व सीएचसी अधीक्षक डाॅ. संदीप द्विवेदी की टीम अस्पताल और जांच सेंटर के खिलाफ जांच अभियान के तहत कस्बे के पब्लिक पैथोलॉजी एवं अल्ट्रासाउंड सेंटर पर पहुंचे। जहां जांच में चिकित्सक नहीं मिले। इसके अलावा अन्य खामियां मिलने पर पब्लिक पैथाेलॉजी सेंटर को सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, न्यू बजरंग अल्ट्रासाउंड सेंटर पर भी डॉक्टर के मौजूद न होने पर एसडीएम ने नाराजगी जताई। साथ ही चेतावनी दी कि चिकित्सक की मौजूदगी में ही अल्ट्रासाउंड करेंगे। यदि बिना डॉक्टर की मौजूदगी में अल्ट्रासाउंड होता पाया गया, तो कार्रवाई होगी।
इसी तरह डुमरियागंज रोड पर राजधानी हास्पिटल में भी छापा मारा गया। यहां भी कोई डॉक्टर नहीं मिलने पर संचालक को चेतावनी नोटिस जारी किया गया।
इसके बाद बढ़नी मार्ग पर स्थित भेलौहा मोड़ स्थित लखनऊ पॉली क्लीनिक पर टीम पहुंची। यहां अस्पताल बंद मिला। उसके बाद टीम वापस हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें