फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी का सामान बरामद, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी का सामान बरामद, एक गिरफ्तार
विज्ञापन

बर्डपुर। मोहाना पुलिस ने चोरी करने वाले संदिग्ध को क्षेत्र के सिकरी बाजार में गठमोड़ मोड़ से शनिवार को पकड़ लिया। उसके कब्जे से नकदी, मोबाइल और नशीली दवा बरामद की गई। पूछताछ के बाद उसका चालान कर दिया गया।
एसओ मोहना जयप्रकाश दुबे ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव में चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस टीम लगी थी। इसी बीच शनिवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी करने वाले गिरोह का सदस्य क्षेत्र के सिकरी बाजार के गठमोड़ मार्ग पर मौजूद है और कहीं भागने की फिराक में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम बताए हुए स्थान पर पहुंच गई। इस दौरान संदिग्ध दिखा, पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो वह भागने लगा। जवानों ने घेराबंदी करके उसे पकड़ लिया। उसके कब्जे से नकदी, चोरी का मोबाइल फोन और नशीली दवा बरामद की गई। उसकी पहचान गोविंद उर्फ लाला चौधरी निवासी गढ़मोर थाना मोहाना के रूप में हुई। उसके खिलाफ पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें