फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: चोरी की बाइक बरामद, एक गिरफ्तार

Tue, 12 Nov 2024 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। चिल्हिया पुलिस ने चेकिंग के दौरान गौरा मोड़ पर एक चोरी की बाइक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पकड़े गए व्यक्ति पर कार्रवाई कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


चिल्हिया एसओ दुर्गा प्रसाद ने बताया कि चिल्हिया निवासी राजू वर्मा ने 9 नवंबर को थाने पर तहरीर देकर बताया कि उसकी बाइक चोरी हो गई है। मामले को संज्ञान लेकर मुकदमा दर्ज कर बाइक की खोजबीन की जा रही थी। सोमवार को पुलिस टीम गौरा मोड़ के पास चेकिंग कर रही थी। तभी गौरा बाजार की तरफ बाइक लेकर आ रहा एक व्यक्ति चेकिंग होते देखकर भगाने लगा। उसे भागता हुआ देखकर पुलिस टीम उसे घेरा बंदी कर पकड़ लिया। जांच करने पर बाइक चोरी का पाया गया। पूछताछ में अपना नाम विशाल उर्फ जाहिद मुसलमान निवासी बरदहवा थाना तौलिहवा जनपद कपिलवस्तु नेपाल राष्ट्र बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें