फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से पशुपालक झुलसा, भैंस की मौत

Sat, 17 Sep 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
तीन दिन से दर्जनों गांव में बिजली गुल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शोहरगढ़ थाना क्षेत्र के खैरा गांव में शनिवार दोपहर गांव के बाहर सिवान में भैंस चराने गए व्यक्ति की भैंस सड़क किनारे गिरे बिजली के तार की चपेट में आई गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, वहीं भैंस को बचाने के दौरान युवक भी करंट की चपेट में आकर झुलस गया। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। डॉक्टरों के मुताबिक अधिक जलने के कारण स्थिति नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के खैरा गांव निवासी घनश्याम उर्फ रघु भैंस को लेकर शुक्रवार को गांव के बाहर चराने गया था। भैंस चरते हुए सड़क किनारे गिरे हुए बिजली के तार के पास पहुंच गई। तार में करंट प्रवाहित होने के कारण वह उसकी चपेट में आकर झुलसने लगी। यह देखकर वह भैंस को बचाने का प्रयास करने लगा।
इस दौरान वह भी करंट की चपेट में आ गया। इससे गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने घायलावस्था में उसे एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां डॉक्टरों के मुताबिक अधिक जलने के कारण स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं इस घटना से क्षेत्र के लोगों में बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ रोष है। ग्रामीणों का कहना था कि अगर बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा समय से तार को ठीक कराया गया होता तो शायद यह हादसा नहीं हुआ होता। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें