शहर के नवीन मंडी में रखा हुआ फल। संवाद
सिद्धार्थनगर। जिले में 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र और 21 मार्च को संभावित ईद के कारण फल और सूखे मेवों की मांग अचानक बढ़ गई है। पड़ताल में पता चला कि मंडी में थोक कीमतें अभी ज्यादा नहीं बढ़ी हैं, लेकिन खुदरा बाजार में दाम तेजी से ऊपर जा रहे हैं।
नाम न छापने का अनुरोध करते हुए छोटे व्यापारियों ने बताया कि त्योहारों की बढ़ती मांग के बीच बाजार में “स्टॉक गेम” चल रहा है। इसमें व्यापारी अपनी रणनीति के तहत माल की आपूर्ति नियंत्रित कर रहे हैं।
इस पूरे खेल के पीछे थोक मास्टरमाइंड व्यापारी हैं जो यह तय करते हैं कि मंडी में कौन सा फल कब आए, कितनी मात्रा में आए और किस समय रिलीज होगा। ताकि थोक स्थिर, खुदरा महंगा और त्योहार के दबाव में दुकानदार अधिक कीमत वसूल सकें।
ऐसे करते हैं स्टॉक गेम : नवरात्र के व्रत और रमजान के कारण इन दिनों केला, सेब, अनार और खजूर की खपत तेजी से बढ़ गई है। मांग का दबाव देखते हुए कई थोक व्यापारी मंडी में पूरा स्टॉक एक साथ उतारने के बजाय धीरे-धीरे बाजार में छोड़ रहे हैं।
इससे थोक और खुदरा कीमतों के बीच अंतर साफ दिखाई दे रहा है। मंडी से जुड़े व्यापारियों के अनुसार, थोक में सेब की कीमत करीब 80 से 90 रुपये प्रति किलो है, जबकि खुदरा दुकानों में यही सेब 140 से 180 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। इसी तरह अन्य फलों और मेवों में भी खुदरा बाजार में तेज बढ़ोतरी देखी जा रही है।
न