बांसी। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के दूसरे चरण में सोमवार को पूरे प्रदेश में 90 हजार परिवार को प्रथम किश्त एक लाख रुपये डीबीटी के माध्यम से जारी किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद बांसी में कार्यक्रम का आयोजन कर लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र दिया गया। अधिशाषी अधिकारी जय प्रकाश सिंह यादव ने बताया कि 276 लाभार्थियों को पहली किश्त एक-एक लाख रुपया उनके खाते में दिया गया है।