फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: लोकेशन ट्रेस कर बॉर्डर तक पहुंची एसटीएफ, जाल बिछाकर दबोचा

Sun, 07 Jun 2026 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। मुंबई से मंदिर में चोरी करके भागे नेपाली नागरिक अजय पासी की गिरफ्तारी के लिए यूपी एसटीएफ की गोरखपुर ने फील्डिंग बिछाकर एसटीएफ ने दबोच लिया। मुंबई पुलिस के संपर्क साधने के बाद ही एसटीएफ आरोपी को ट्रैक करने में जुटी थी।
विज्ञापन

सूत्रों को एक्टिव किया था, जब लोकेशन और बाॅर्डर पार के मूवमेंट की तस्दीक हो गई। इसके बाद टीम सही मौके की तलाश में लग गई। मुंबई पुलिस की मौजूदगी में आरोपी को शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के परसा रेलवे स्टेशन से दबोच लिया और मुंबई लेकर चली गई।
महाराष्ट्र पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, भिवंडी में स्थित हनुमान मंदिर से मूर्ति के आभूषण और दानपात्र से नकदी गायब होने से वहा का माहौल गरम हो गया था। वारदात लगभग दो माह पूर्व हुई थी। मामले की जांच में सीसीटीवी फुटेज से चोर की पहचान नेपाल राष्ट्र के कपिलवस्तु थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर सात निवासी अजय पासी के रूप के हुई थी। महाराष्ट्र के नारपोली थाना में दर्ज मंदिर में चोरी के मामले में वांछित चल रहा था और इसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर तलाश कर जा रही थी।
विज्ञापन

उसकी गिरफ्तारी के लिए यूपी एसटीएफ की गोरखपुर फील्ड इकाई से मदद मांगी गई। टीम ने आरोपी को ट्रेस करना शुरु किया। नेपाल का नागरिक होने की वजह से सूत्रों को सक्रिय किया गया। बाॅर्डर पार आने के उसके मूवमेंट पर नजर रखने लगे और भारतीय इलाके में प्रयोग होने वाले आरोपी के नंबर को भी समय-समय पर ट्रैक किया जा रहा था।
जब पुख्ता हो गया कि उसका मूवमेंट भारतीय इलाके में हो रहा है ताे फिर टीम गठित की गई और गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई। शुक्रवार दोपहर महाराष्ट्र पुलिस और एसटीएफ गोरखपुर की संयुक्त टीम ने उसे शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के परसा रेलवे स्टेशन के पास से दबोच लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें