सिद्धार्थनगर। सर्विलांस सेल की मदद से जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गायब हुए 63 मोबाइल फोन पुलिस ने ढूंढ़कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब नौ लाख रुपये बताई गई है। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने बताया कि मोबाइल फोन आज बैंकिंग समेत कई महत्वपूर्ण कार्यों से जुड़ा है, इसलिए इसे सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि मोबाइल चोरी होने या गुम होने पर तत्काल संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराएं।