कैश के लिए एटीएम के बाहर उमड़े रहे ग्राहक
- फोटो : अमर उजाला
बैंक और एटीएम में कैश मिलने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सुबह से शाम तक लोग एटीएम पर चिलचिलाती धूप में तप कर रहे हैं। बावजूद उनकी जरूरतें पूरी नहीं हो पा रही। बैंक और एटीएम का चक्कर लगाकर लोग परेशान हैं। बैंक में आवश्यकता के मुताबिक धन न मिलने से लोग बैंकों के एटीएम का चक्कर लगा रहे हैं।
नगर में विभिन्न बैंकों के आधा दर्जन एटीएम हैं, मगर बुधवार को अधिकतर एटीएम बंद रहे। पीएनबी, एचडीएफसी और अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के एटीएम ही खुले मिले। सभी के बाहर ग्राहकों की लंबी कतारें रहीं। कैश निकालने आए सूरज, संदीप, दीपक, जगराम यादव, संतोष पांडेय, सुखपाल आदि ने बताया कि उन्हें रुपये की बहुत आवश्यकता है। जिसके लिए पहले बैंक का चक्कर काटे, लेकिन वहां भीड़ देख एटीएम का रुख कर लिए। यहां भी लोगों की लंबी कतारें लगी मिली। जैसे-तैसे चार घंटे तक चिलचिलाती धूप में खड़े रहने के बाद बारी आई। जिससे वे जरूरत के रूपए निकाल सके। लोगों ने सभी बैंकों में कैश की उपलब्धता और एटीएम खुलवाने की मांग की है।