फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच-बचाव कर रहे प्रधान के पति पर हमला

Tue, 02 May 2017 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शोहरतगढ़ में मारपीट में घायल अभय प्रताप सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र के नीबीदोहनी गांव में दो पक्षों के बीच रास्ते को लेकर चल रहे विवाद में मंगलवार को मारपीट होने लगी। सूचना पर बीच-बचाव करने पहुंचे प्रधान पति पर पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया गया। इससे वह भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मामले में पुलिस ने दोनों पक्ष के 16 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।      
विज्ञापन

कस्बे से सटे ग्राम नीबीदोहनी में रास्ते को लेकर मंगलवार की सुबह गांव के रामेश्वर प्रसाद व शमरुन्निशा में गाली-गलौज शुरू हो गया। देखते ही देखते नौबत मारपीट तक पहुंच गई। मारपीट में रामेश्वर प्रसाद, कालिका, हरिश्चंद्र, दुर्गेश व अखिलेश घायल हो गए। इस दौरान बीच-बचाव करने गए प्रधान पति अभय प्रताप सिंह के सिर पर एक पक्ष के लोगों ने लोहे के राड से प्रहार कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना में घायल प्रधान प्रतिनिधि को अस्पताल पहुंचाया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने रामेश्वर प्रसाद के तहरीर पर हसबुल्ला, अब्दुल, मोबीन, इस्माइल, मोहम्मद रजा, फेरू, कुर्बान अली, मौला बक्श, इकबाल, अकबर, हिना एवं हशमुल्ला की पत्नी सहित कुल 12 लोगों पर मारपीट सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया। शमरुन्निशा की तहरीर पर सेतू यादव, रवि, शनि, बबलू, समेत चार लोगों पर मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष आरपी सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें