फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल के रास्ते इंडोनेशिया भेजी जा रहीं मूर्तियां

Sat, 31 Oct 2015 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
ढेबरुआ थाना क्षेत्र के ग्राम हृदयनगर से चोरी की गई अष्टधातु की मूर्तियों को नेपाल के रास्ते इंडोनेशिया भेजा जाना था। इसके लिए जरायम से जुड़े खरीदार सीमा पार पहुंच भी गए थे।
विज्ञापन

पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ में यह खुलासा होने के बाद स्थानीय पुलिस नेपाल पुलिस के सहयोग से खरीदारों को दबोचने में जुट गई है। खुफिया विभाग को अलर्ट कर दिया गया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही गिरोह के अन्य सदस्य भी गिरफ्त होंगे।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब 4 करोड़ की कीमत वाली अष्टधातु की मूर्तियों की बढ़नी बार्डर से तस्करी को लेकर पुलिस गंभीर है। बढ़नी बार्डर पहले से ही संवेदनशील रहा है।
विज्ञापन

बीते एक दशक के अंदर आतंकवादी संगठनों के सदस्य समेत कई दुर्दांत अपराधी पकड़े जा चुके हैं। पुलिस की बेचैनी इसलिए भी बढ़ी हुई है कि कुछ दिन पहले ही पड़ोसी महाराजगंज जिले से लगी नेपाल सीमा पर भी संदिग्ध पाक नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। ऐसे में यह साफ हो गया है कि आपराधिक तत्व नेपाल बार्डर पर तेजी से सक्रिय हो रहे हैं।
इसे देखते हुए पुलिस ने जिले में बार्डर से जुड़े सभी इलाकों में अलर्ट जारी किया है। सूत्रों के मुताबिक पकड़े गए तस्करों से पूछताछ में यह खुलासा हुआ है कि मूर्ति के खरीदार नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र में बैठे हुए थे।
मूर्ति चोरों के गिरोह गांव की पगडंडी व पहाड़ी नाला के सहारे सीमा पार करना था। चोरी की गई मूर्तियां नेपाल के रास्ते दक्षिण एशियाई देश में ले जाना था।
वहां से अंतरराष्ट्रीय बाजार में मूर्तियों को ले जाया जाता। पुलिस सूत्रों के अनुसार तीनों मूर्ति चोरों का आपराधिक इतिहास रहा है। यह तस्करी के नेटवर्क से जुड़े रहे हैं।
इसमें थाना ढेबरुआ के ग्राम कल्लन डिहवां निवासी भोला कुर्मी पहले भी अश्लील फिल्मों की सीडी की तस्करी से जुड़ा रहा है, इस मामले में जेल भी जा चुका है।
अन्य आरोपी जनपद बलरामपुर के थाना पचपेड़वा के ग्राम डुमरी निवासी अजय व नेपाल के कृष्णानगर निवासी जिशान शाह है। इनके संबंध में और जानकारी के लिए नेपाल के एसपी कपिलवस्तु से संपर्क किया गया है।
---
पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि चोरी के बाद मूर्तियां नेपाल के सीमावर्ती कस्बे में सौंपना था। खरीदारों का लोकेशन मिल गया है, नेपाल के कपिलवस्तु जनपद के एसपी से सहयोग मांगा गया है।
जल्द ही बड़ी सफलता हाथ लगने की उम्मीद है। मूर्ति बरामदगी व महाराजगंज में पाक नागरिक के पकड़े जाने की घटना को लेकर खुफिया विभाग को एलर्ट कर दिया गया है। - अजय कुमार साहनी, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें