फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मानक पूरे नहीं, करने लगे परीक्षण कार्यदायी संस्था पर होगी कार्रवाई

Wed, 24 Jun 2026 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नौगढ़ ब्लॉक के ग्राम बछड़ा-बछड़ी में नवनिर्मित ओवरहेड टैंक में रविवार को कार्यदायी संस्था द्वारा पानी भरने के ट्रायल के दौरान लाइनर फटने के मामले में जांच की गई।
विज्ञापन

22 जून को मौके पर पहुंची टीम की जांच में कार्यदायी संस्था मेघा इंजीनियरिंग एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर की ओर से मानक प्रक्रिया का उल्लंघन करते हुए बिना विभागीय अनुमति व प्रतिनिधि की उपस्थिति के पानी भरने की परीक्षण करने का मामला सामने आया।
अधिशासी अभियंता जल निगम संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि इस लापरवाही के मामले में कार्यदायी फर्म के विरुद्ध कार्रवाई के लिए संस्तुति सहित रिपोर्ट राज्य पेयजल व स्वच्छता मिशन लखनऊ को भेज दी गई है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बछड़ा-बछड़ी में पेयजल परियोजना का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके तहत एक वर्ष से यहां पर नलकूप से सीधे पंपिंग के माध्यम से जलापूर्ति की जा रही थी। साथ ही ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया जा रहा था। कार्यदायी संस्था ने 21 जून को नवनिर्मित ओवरहेड टैंक में पानी भरने का परीक्षण कर लिया। इस दौरान तकनीकी खराबी (लाइनर फटने) के कारण पानी के रिसाव होने लगा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ।
22 जून को अधिशासी अभियंता, डीपीएम और सहायक अभियंता की संयुक्त टीम द्वारा स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में यह पाया गया कि संबंधित कार्यदायी संस्था की ओर से मानक प्रचालन प्रक्रिया का उल्लंघन करते हुए पानी भरने की परीक्षण किया जा रहा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें