फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कद्दावरों की पत्नियां पहुंचीं मिनी सदन

Mon, 02 Nov 2015 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिनी सदन के महासमर को लेकर घमासान सोमवार को भी जारी रहा। सुबह तक चली गणना के फाइनल नतीजे घोषित होने में देर शाम हो गई। इसके बावजूद कई वार्डों के परिणाम नहीं आए थे। वार्ड नंबर 17 को लेकर पेंच फंसा हुआ था। बेहद करीबी अंतर के कारण अफसर भी रिजल्ट को लेकर पशोपेश में थे। जिले के प्रमुख कद्दावर नेताओं की पत्नियों ने मिनी सदन में सीट पक्की कर ली है। निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष पूजा यादव 10 हजार से अधिक वोट पाकर दोबारा सदस्य निर्वाचित हुईं तो उनके देवर दीनेन्द्र को भी 11 हजार से भी अधिक वोट मिले हैं। इनके अलावा सदर विधायक की पत्नी मंजू पासवान, ब्लाक प्रमुख नीलम यादव सहित कई अन्य बड़े चेहरों को भी मिनी सदन पहुंचने का मौका मिला है।
विज्ञापन

जिला पंचायत की 48 सीटों के लिए करीब साढ़े 5 सौ प्रत्याशी चुनावी दंगल में थे। रविवार से शुरू हुई मतगणना सोमवार की भोर तक जारी रही। अंतिम राउंड तक उठापटक के बाद विजेताओं की तस्वीर साफ हुई। हालांकि फाइनल रिजल्ट आने का सिलसिला दोपहर बाद शुरू हुआ।
अलग-अलग बूथों पर मिले वोटों का टेबल तैयार करने के बाद जिला मुख्यालय स्थित उप संचालक चकबंदी कार्यालय से रिजल्ट जारी हुए। विजेता प्रत्याशियों को उप संचालक चकबंदी ने प्रमाण पत्र वितरित किया। देर रात यह सिलसिला चलता रहा। हालांकि वार्ड नंबर 17 के नतीजों को लेकर उलझन बनी रही।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक यहां दो प्रत्याशियों के बीच बेहद नजदीकी मुकाबला होने के कारण रिजल्ट जारी नहीं हो पा रहा था। अफसर अपने स्तर से हर राउंड की गणना टेबल का अच्छी तरह मिलान करने में जुटे हुए थे, ताकि बाद में किसी विवाद की गुंजाइश न रहे।
चुनाव के बाद मिनी सदन पहुंचने वाले प्रमुख चेहरों में निर्वतमान अध्यक्ष पूजा यादव, देवर दीनेन्द्र यादव, सदर विधायक विजय पासवान की पत्नी मंजू पासवान, भाई रामलाल, पूर्व विधायक लालजी यादव की पत्नी व ब्लाक प्रमुख नीलम यादव, शांति पासवान प्रमुख रहे। दो बार जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके पूर्व विधायक सईद भ्रमर भी अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें