फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ दिनों बाद खुली दुकान, चहल-पहल दिखी

Mon, 02 Nov 2015 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो शोहरतगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत अध्यक्ष बबिता कसौधन के आवास पर हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने रविवार दोपहर तीन बजे कस्बे के व्यापारियों के साथ बैठक कर दुकान खोलने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

 उन्होंने यह भी कहा कि लोग एकजुट होकर शासन प्रशासन से अपने हक की लड़ाई न्याय मिलने तक लड़ते रहेंगे। व्यवसाइयों ने मोहर्रम के दिन हुई घटना के बाद प्रशासन द्वारा बेगुनाह लोगों पर की गई कार्रवाई सहित नुकसान की भरपाई का ज्ञापन हियुवा नेता को दिया।
उधर, व्यापार मंडल ने भी कस्बे में भ्रमण कर व्यापारियों से दुकानें खोलने का आह्वान किया। इसके बाद शाम को ज्वेलरी और कपड़े की कुछ दुकानें खुलीं। उम्मीद जताई जा रही है कि सोमवार से सभी दुकानें खुलने लगेंगी।
विज्ञापन

हियुवा के प्रदेश प्रभारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पुलिस प्रशासन ने बेगुनाह लोगों पर उत्पीड़न किया है।
 यह बर्दाश्त योग्य नहीं है। अंजाम चाहे जो हो, लोग हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे। उन्होंने कहा कि हियुवा के देवी पाटन मंडल प्रभारी सुभाष गुप्ता, सभासद पुत्र अनूप कसौधन, हियुवा नगर अध्यक्ष लालजी गौड़ के घर में पूर्व एसओ शोहरतगढ़, खुनुवा चौकी प्रभारी व वर्तमान शोहरतगढ़ एसओ के ड्राइवर द्वारा उक्त लोगों के घरों में घुसकर सामानों का तोड़फोड़ व महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार सहित गहने लूटने का कार्य अपराध की श्रेणी में आता है।
 इसी प्रकार बवाल के दौरान भगदड़ में सूर्यलाल अग्रहरी घायल हो गए थे। जिनकी सीएचसी शोहरतगढ़ पर इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक की अनुपस्थिति के कारण जिला अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई थी। घटना के आठ दिन बाद भी मृतक सूर्यलाल के परिजनों को शासन व प्रशासन द्वारा अभी तक मुआवजा  नहीं दिया गया। सत्ता पक्ष के इशारे पर प्रशासन ने बेगुनाह हिंदुओं को दोषी बनाकर जेल में बंद  कर  दिया। प्रशासन की इस कृत्य  का  कस्बे  के व्यापारी व हियुवा के कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेंगे।
इसकी लड़ाई जारी रहेगी। इसके बाद हियुवा नेता ने व्यापारियों से दुकानें खोलने की अपील की। इस दौरान हियुवा जिला प्रभारी श्यामधनी राही, रमेश गुप्ता, कमलेश गुप्ता, प्रदीप कुमार, विजय वर्मा, विष्णु उमर, अच्छेलाल गुप्ता, सोनू, अरविंद अग्रहरी, अतुल कुमार सिंह, रमेश जगनानी, ओमप्रकाश कसौधन, राजेश वर्मा, शिवचरन, महेश कसौधन, वीरेंद्र मोदनवाल  आदि  मौजूद रहे। हियुवा प्रतिनिधि  मंडल सोमवार को एसडीएम को  पांच सूत्रीय ज्ञापन देकर समस्या समाधान की मांग करेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें