फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: डंठल में लगी आग...छह से अधिक घर जले

Fri, 26 Apr 2024 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने घंटों कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
विज्ञापन


लोटन कोतवाली के बड़हरा के टोला लोधपुरवा में हुई घटना

संवाद न्यूज एजेंसी

लोटन। लोटन कोतवाली क्षेत्र क्षेत्र के बड़हरा टोला लोधपुरवा में बृहस्पतिवार को डंठल से लगी आग से छह से अधिक घर जलकर राख हो गए। ग्रामीणों के घंटों कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन


क्षेत्र के किसी बड़हरा गांव के टोला लोधपुरवा में किसी ने डंठल में सिगरेट पीकर फेंक दिया। जो सुलगते सुलगते गांव के पश्चिम आग लग गया। हवा तेज रहने के कारण वहां जुटे ग्रामीणों के वश से आग बेकाबू हो गई। वहां पुलिस व ग्रामीणों के बार-बार अग्निशमन विभाग को सूचना देने के बाद दमकल आया। तब तक कई लोगों का मकान जल कर खाक हो गया। आग से गांव निवासी सुरेश, झिनकू, रामानंद, राजेंद्र के मकान में अचानक आग लग गई। जिसमें सभी लोगों का मिला कर लाखों रुपये का नुकसान हो गया है। अनाज जलने से लोग भुखमरी के कगार पर पहुंच गए है। अगर समय रहते दमकल की गाड़ी पहुंच जाती तो इतना नुकसान नहीं होता। ग्रामीणों के साथ दमकल कर्मियों की ओर से किसी तरह आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें