फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कैकेयी-दशरथ संवाद का मंचन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भनवापुर। क्षेत्र के धनोहरी गांव में चल रही रामलीला में बुधवार की रात कलाकारों ने कैकेयी और दशरथ संवाद का मंचन किया गया। कैकेयी द्वारा दो वर मांगना, राम के लिए वनवास और भारत के लिए राजपाठ मांगने का मंचन किया गया।
दशरथ कैकेई संवाद देखकर दर्शक गमगीन हो गए। कलाकारों ने दिखाया कि महारानी कैकेयी महाराजा दशरथ को याद दिलाती हैं कि दो वर उन्हें दिए थे उनको मांगने का समय आ गया है। महाराज दशरथ कहते हैं कि आप जो मांगना चाहती हैं मांगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रघुकुल रीत सदा चली आई प्राण जाए पर वचन न जाई। महारानी कैकेयी कहती हैं कि पहले वर में मुझे भरत के लिए अयोध्या का राज्य चाहिए, जिसे महाराजा दशरथ स्वीकार करते हैं। दूसरे वर में कैकेयी श्रीराम के लिए 14 वर्ष का वनवास मांगती हैं। यह सुनते ही राजा दशरथ रोने और बिलखने लगे। इस दौरान राम बुझारत, जगराम, सहजराम, अनुराग श्रीवास्तव, सुनील गुप्ता, मोहम्मद हुसैन, प्रेम शंकर, कुशदेव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें