फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी को गाली देने का आरोपी एसएसओ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम के लिए अभद्र भाषा इस्तेमाल करने पर एसएसओ गिरफ्तार
विज्ञापन

बांसी। हियुवा के पदाधिकारी से फोन पर मुख्यमंत्री को अपशब्द बोलने के आरोपी एसएसओ कमलेश्वर उपाध्याय के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जेल भेज दिया है। आरोपी बिजली विभाग में संविदा पर तैनात हैं।
विज्ञापन

तिलौली निवासी अजय सोनी ने क्षेत्र का शेड्यूल जानने के लिए उपकेंद्र बांसी के कंट्रोल रूम में फोन किया था। इस दौरान संविदा एसएसओ ने शेड्यूल को बताते हुए कहा की बिजली काटने व जोड़ने का काम कंट्रोल का है। इसके बाद सोनी ने खुद को हियुवा का कार्यकर्ता होने की जानकारी दी। बकौल सोनी सीएम ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति करने की बात कही है। इस पर ऑपरेटर ने आपा खो दिया। वह सीएम को संबोधित कर फोन पर गली देने लगा। इस बातचीत को हियुवा कार्यकर्ता ने वायरल कर दिया। इसके बाद अजय सोनी के साथ विनोद प्रजापति, संतोष वर्मा, बृजलाल, मंटू जायसवाल, अलंकार दुबे, पप्पू मौर्या, दीपक वर्मा, अमर मौर्या, मुन्ना चौधरी, रामकुम्भ, रामकुमार प्रजापति, ओमप्रकाश आदि जिला उपाध्यक्ष अजय वर्मा के साथ कोतवाली पहुंचे और आरोपी कर्मचारी के खिलाफ शुक्रवार देर शाम लिखित तहरीर दी थी। एसओ बांसी शैलेष कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें