फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मंदिर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 12 Oct 2019 02:00 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र स्थित मंदिर में एक युवक का शव लटकता हुआ मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शोहरतगढ़ के बसहिया में शुक्रवार देर रात माता के मंदिर में 22 वर्षीय रविंद्र यादव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। 

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बताया गया कि मृतक रविंद्र अपने खेत में पानी चला कर धान की सिचाई कर शाम को घर लौटा था। इसके बाद रात लगभग नौ बजे वह फिर खेत की तरफ गया। खेत में अपने छोटे भाई सरविंद को छोड़ वह कहीं और चला गया। 

काफी देर तक रविंद्र के नहीं लौटने पर छोटा भाई उसकी तलाश करने लगा। खोजते हुए जब वह पास के ही माता के मंदिर पहुंचा तो वहां फंदे से लटकते भाई के शव को देख उसके होश उड़ गए। वह भागा कर गांव आया और घटना के बारे में लोगों को बताया। गांव वालों ने मौके पर पहुंच कर देखा कि मंदिर में माता की मूर्ति के स्थान पर तीन पिंड के ऊपर बंधी घंटी वाली जंजीर में गमझे के सहारे शव लटका हुआ है। फंदा फर्श से सिर्फ तीन फुट ऊपर लगाया गया था। 
विज्ञापन


मृतक का दोनों पैर फर्श पर थे। दोनों हाथ मां के चबूतरे पर थे। रात में पुलिस ने शव को घर पहुंचाया और सुबह पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में एसओ अवधेश राज सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद ही स्थिति साफ होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें