चार किशोरों को मानव तस्कर से छुड़ाया
एसएसबी के जवानों ने किशोरों को नेपाल पुलिस को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। एसएसबी की 43वीं वाहिनी सीमा चौकी खुनुवां के जवानों ने शनिवार देर शाम एक संदिग्ध को पकड़ा। उसके साथ चार नेपाली किशोर भी थे। पूछताछ में पता चला कि किशोरों को अच्छी रोजी-रोटी का झांसा देकर लुधियाना(पंजाब) ले जाया जा रहा था। पूछताछ के बाद सभी को नेपाल पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया।
कार्यवाहक कमांडेंट अमित सिंह के मुताबिक सीमा चौकी खुनुवां के जवान शनिवार देर शाम चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान चार किशोर और एक व्यक्ति सीमा में प्रवेश करता हुआ मिला। संदिग्ध दिखने के बाद जवानों ने रोककर पूछताछ की। इसमें पता चला कि काम पंजाब के लुधियाना शहर में किसी होटल में काम दिलाने का झांसा देकर ले जा रहा था। पूछताछ के बाद नेपाल की मर्यादपुर पुलिस टीम को तस्कर सहित चारों नेपाली किशोरों को सौंप दिया गया। अब नेपाल पुलिस मामले की जांच करेगी।