फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती के विरोध में सपाईयों ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सपाइयों ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

बिजली कटौती के विरोध में किया प्रदर्शन
एसडीएम से की बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा। बिजली कटौती के विरोध में इटवा कस्बे में सोमवार को सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अजय चौधरी की अगुवाई में सपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव को ज्ञापन देकर बिजली व्यवस्था में सुधार करने की मांग की।
विज्ञापन

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि वर्तमान में लोगों के पास आय का स्रोत नहीं है और महंगाई चरम पर है। सरकार रोजमर्रा की जरूरी सामानों की कीमतों पर नियंत्रण करने में नाकाम साबित हो रही है। इससे पहले निर्धारित कार्यक्रम के तहत सपाइयों ने सपा कार्यालय से पैदल प्रदर्शन करते हुए तहसील परिसर में एसडीएम इटवा को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने विद्युत आपूर्ति में सुधार लाने, कठौतिया पॉवर हाउस के खराब ट्रांसफॉर्मर की जगह नया ट्रांसफॉर्मर लगाने, महंगाई पर अंकुश लगाने, अघोषित विद्युत कटौती को पूर्णतया समाप्त करने व आपदा के समय का विद्युत बिल माफ करने की मांग की। इस दौरान सपा नेता बेचई यादव, कमरुज्जमां खान, देवेंद्र प्रताप सिंह, केके चौधरी, अब्दुल लतीफ, बबलू खान, रामपाल शुक्ल, बीएन तिवारी, कालीचरन, सुशील तिवारी, बड़कू पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें