फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में अराजकता फैला रही बसपा

Sat, 23 Jul 2016 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
जिला उपाध्यक्ष बनने पर मधुसूदन को बधाई देते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डुमरियागंज। नगर स्थित भाजपा कार्यालय पर शनिवार को कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें बसपा नेताओं ने महिलाओं के प्रति अपशब्दों के इस्तेमाल पर कड़ी नाराजगी जताते हुए उन्हें शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

बैठक में सांसद प्रतिनिधि राजेश द्विवेदी ने कहा कि मायावती के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले दयाशंकर सिंह को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है, लेकिन उसके बाद बसपा कार्यकर्ताओं ने उनकी पत्नी व बेटी के प्रति अपशब्दों का प्रयोग किया, जो शर्मनाक है। जिला उपाध्यक्ष मधुसूदन अग्रहरि ने कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं को पूरा सम्मान दे रही है। इसके लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित हैं, मगर बसपा नेता नसीमुद्दीन और उनके साथियों ने घृणित कार्य किया है।
बसपा प्रदेश में अराजकता की आग को भड़का रही है, जिसे कभी कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में निर्णय लिया नसीमुद्दीन और उनके साथियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वृहद आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक के दौरान भाजपा जिला कार्यकारिणी में मधुसूदन अग्रहरि, रामप्रकाश गौतम व सुधीर पांडेय को जिला उपाध्यक्ष और यशोदानंद चौबे को जिलामंत्री बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
इसके बाद चंद्रशेखर आजाद के चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती मनाई। बैठक को राम अशीष पाठक, चंद्रशेखर तिवारी, रामप्रकाश गौतम, मनोज मौर्या, अजय पांडेय, गौरव मिश्रा, उदयपाल वर्मा, शशिप्रकाश अग्रहरि, अमरमणि, दुर्गेश निषाद, अनूप यादव, ब्रह्मदेव, राजू पाल, मंटू सिंह, अजय पाल और रामदीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें