फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: स्पोर्ट्स स्टेडियम व पार्क का हुआ लोकार्पण

विज्ञापन
बढ़नी ब्लाक के पकड़िहवा में पं.दीनदयाल उपाध्याय मनरेगा पार्क का लोकार्पण करते विधायक विनय वर्मा
विज्ञापन
तुलसियापुर। इटवा ब्लाॅक के बेलहसा सिकरी में बने सिद्धार्थ स्पोर्ट्स स्टेडियम और बंदुआरी में क्षेत्र बने अटल मनरेगा पार्क का लोकार्पण सोमवार को क्षेत्रीय विधायक विनय वर्मा ने किया। इनका निर्माण पंचायत, मनरेगा व ग्राम पंचायत निधि से किया गया है।
विज्ञापन

बेलहसा सिकरी में 42 लाख रुपये की लागत से स्टेडियम और बंदुआरी में 24 लाख रुपये की लागत से पार्क का निर्माण ग्राम पंचायत ने करवाया है। इस दौरान विधायक ने कहा कि स्टेडियम व पार्क के निर्माण से गांव के लोगों को स्वास्थ्य की देखभाल के लिए एक प्लेटफार्म और युवाओं को खेलने के लिए मैदान मिलेगा। सुबह के समय लोगों के सड़क पर टहलने से दुर्घटना का डर रहता है। पार्कों के बनने से यह डर समाप्त हो जाएगा। इस दौरान इटवा ब्लाक प्रमुख सूर्यमती पांडेय, पीडी नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी, बीडीओ अनिशि मणि पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें