फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा की जरूरत: सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा की जरूरत: सांसद
विज्ञापन

लोहिया कला भवन में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं को वितरित की गई खेल सामग्री
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। युवाओं के अंदर अपार ऊर्जा है, उसे सही दिशा देने की जरूरत है। इसके लिए सरकार प्रत्येक गांव में खेल मैदान संरक्षित रखने के साथ अन्य तरीके से प्रोत्साहन का कार्य कर रही है। ये बातें सांसद जगदंबिका पाल ने लोहिया कला भवन में युवाओं को खेल सामग्री वितरण करने के दौरान कहीं।
विज्ञापन

युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की तरफ से नौगढ़ तहसील के लोटन, बर्डपुर, उसका, नौगढ़ और जोगिया के 155 ग्राम पंचायतों के युवक एवं महिला मंगल दलों को खेल प्रोत्साहन सामग्री का वितरण किया गया। सांसद ने बताया कि 1988 में वह युवा कल्याण विभाग के मंत्री थे और उस समय भी विवेकानंद यूथ अवॉर्ड दिया जाता था और वर्तमान सरकार ने भी इस अवॉर्ड को शुरू किया है। उन्होंने कहा कि युवकों को सरकार की अन्य योजनाओं से भी जोड़े जाने की आवश्यकता है। विधायक श्याम धनी राही ने कहा कि योगी और मोदी सरकार युवा वर्ग पर विशेष ध्यान दे रही है। इस दौरान डीडीओ शेषमणि सिंह, युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी रामप्रताप सिंह, एसपी अग्रवाल, आचार्य वेदांती, व्यायाम प्रशिक्षक देवेंद्र पांडेय, कनिष्ठ सहायक नर्वदा, हर्षवर्धन, सोनू गुप्ता, सोहन और तौलन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें