फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपदीय खेलकूद में नौगढ़ को पहला स्थान

Mon, 16 Nov 2015 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जय किसान इंटर कॉलेज सकतपुर सनई में आयोजित तीन दिवसीय 24वां जनपदीय युवा क्रीड़ा समारोह का समापन सोमवार को हुआ। मुख्य अतिथि एसपी अजय कुमार साहनी ने विजेताओं को शील्ड देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में नौगढ़ तहसील की टीम ने एथलेटिक्स में सर्वाधित 292 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

131 अंक प्राप्त कर शोहरतगढ़ द्वितीय व 108 अंकों के साथ बांसी तीसरे स्थान पर रहा। इसके अतिरिक्त 17 अंक प्राप्त कर इटवा को चौथा स्थान व डुमरियागंज को पांचवां स्थान मिला।
सीनियर बालक वर्ग में जय किसान इंटर कॉलेज सनई के छात्र सूरज साहनी ने जैबलिन थ्रो, हैमर थ्रो व चक्र क्षेपण में, जूनियर बालक वर्ग में नरसिंह आठ सौ, 1500, तीन हजार मीटर दौड़ में, अखिलेश ने हाई स्टेप जंप, गोला क्षेपण, चक्रक्षेपण, सब जूनियर बालक वर्ग में सन्नी साहनी ने सौ, दो सौ मीटर दौड़, चक्रक्षेपण में, सीनियर बालिका वर्ग में किरन साहनी ने चार सौ, आठ सौ व 1500 मीटर दौड़ में बेहतर प्रदर्शन कर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

इसी तरह जूनियर बालिका वर्ग में सेठ रामकुमार खेतान बालिका इंटर कॉलेज शोहरतगढ़ आमीना खातून ने चार सौ, आठ सौ मीटर दौड़ एवं लंबी कूद में बेहतर प्रदर्शन कर जीत दर्ज की।
 सब जूनियर बालिका वर्ग में नेहा चौरसिया ने चार सौ, आठ सौ व लंबी कूद में जीत दर्ज की। मुख्य अतिथि ने विजेताओं को शील्ड देकर सम्मानित किया।
एसपी अजय कुमार साहनी ने कहा कि युवा क्रीड़ा समारोह में विद्यार्थियों ने कई खेलों में प्रतिभाग कर बेहतर प्रदर्शन किया और इसका परिणाम भी उन लोगों को मिला, जिन्होंने सबसे उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। हारे हुए प्रतिभागी निराश न हों। उन्हें और अधिक प्रयास करने की जरूरत है।
निश्चित ही आने वाले प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। कार्यक्रम में जय किसान इंटर कॉलेज विद्यालय के संस्थापक चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव ने एसपी को स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्र भेंट किया। कार्यक्रम का संचालन सच्चिदानंद शुक्ल ने की। इस दौरान डीआईओएस रामकृपाल प्रसाद, प्रधानाचार्य डॉ. नलिनीकांत मणि त्रिपाठी, लालता प्रसाद, विनोद कुमार त्रिपाठी, प्रभाकर पांडेय, बृजपाल, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, रामबहादुर चौधरी, राजेश यादव, प्रवीण यादव, रविंद्रनाथ पांडेय, नित्यानंद, अंगद प्रसाद यादव, अमरेश, सुशीला देवी, अनुपमा चौरसिया और अरविंद मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें