फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: हत्या कहीं और कर यहां पर लाश ठिकाने लगाने के कयास

Sun, 17 Nov 2024 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। थाना क्षेत्र के अमौना पांडेय गांव के पास शनिवार बोरे में मिली लाश की पहचान नहीं हो पाई है। कत्ल कहीं और किया गया और लाश को लाकर यहां ठिकाने लगाए जाने के कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

लोगों आशंका जता रहे हैं कि दुष्कर्म के बाद हत्या की गई होगी। हालांकि, पुलिस अभी इस नतीजे तक नहीं पहुंची है कि वह कुछ कह सके। क्योंकि शव की पहचान नहीं हो पाई है। आसपास के थानों के अलावा पड़ोस के जनपदों में पुलिस मिसिंग के बारे में जानकारी ले रही है।
डुमरियागंज थाना क्षेत्र के अमौना पांडेय गांव के रास्ते पर शनिवार की रात ग्रामीणों ने बोरे में बंद युवती की लाश देखने के बाद पुलिस को सूचना दी थी। जिसके बाद डुमरियागंज पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर मोर्चरी में भेज दिया था।
विज्ञापन

युवती की पाई गई लाश के सिलसिले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर लाश की शिनाख्त के लिए उसका फोटो डुमरियागंज सर्किल के थानों सहित पड़ोसी जनपदों के थानों पर भेज कर उसकी पहचान कराने की मुहिम में जुट हुई है, लेकिन देर शाम तक इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
इस संबंध में डुमरियागंज कोतवाल रमेश यादव ने बताया कि अज्ञात युवती की लाश की शिनाख्त के लिए पुलिस उसके फोटो वाले पोस्टर छपवाकर जिले के थानों और सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा करवाएगी। उम्मीद है की जल्द ही लाश की शिनाख्त हो जाए।
बस्ती जनपद के सोनहा में नहीं दर्ज है कोई मिसिंग : घटना स्थल की बात करें तो जहां लाश मिली है वहां से पुल के उस पार बस्ती जनपद का सोनहा थाना क्षेत्र के लगता है।
सोनहा थाना क्षेत्र की भी युवती के होने से इन्कार नहीं किया जा सकता है। हालांकि जब सोनहा थाने की पुलिस से इस बारे में बात की गई तो पता चला कि वहां पर कोई मिसिंग दर्ज नहीं है। इसके अलावा बस्ती के रुधौली थाने में हाल में कोई मिसिंग कंपलेन होने की बात सामने नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें