फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बहनों को भा रहे तस्वीरों वाले खास उपहार

Sat, 22 Aug 2026 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। रक्षाबंधन नजदीक आते ही बाजार में भाई-बहन के प्यार को खास अंदाज में जताने वाले खास उपहारों की मांग बढ़ गई है। इस बार बहनें सामान्य गिफ्ट की जगह तस्वीर, नाम और खास संदेश वाले उपहारों को ज्यादा पसंद कर रही हैं।
शहर के गिफ्ट सेंटरों पर फोटो फ्रेम, कस्टम मग, कुशन, फोटो वाली घड़ी और नाम लिखी ज्वेलरी के ऑर्डर तेजी से मिल रहे हैं। कई दुकानों पर रक्षाबंधन से पहले ही अग्रिम बुकिंग शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर भाई को यादगार उपहार देने के लिए बहनें बचपन की तस्वीरों या भाई-बहन की साझा तस्वीरों से तैयार होने वाले फोटो फ्रेम पसंद कर रही हैं। दुकानदारों के मुताबिक फोटो फ्रेम के साथ कस्टम मग और कुशन की मांग भी बढ़ी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें