फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, संदिग्ध मरीजों की जांच की

Tue, 02 Jun 2026 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत चल रहे सौ दिवसीय सघन टीबी खोज विशेष अभियान तहत मंगलवार को पीएचसी गोनहाडीह के हाई रिस्क ग्राम पंचायत कदमहवा में एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन से उच्च जोखिम वाली आबादी की मौके पर ही टीबी जांच की।
विज्ञापन

इसके साथ ही ग्रामीणों की व्यापक स्वास्थ्य देखभाल के लिए अन्य कई परीक्षण भी किए गए, जिनमें ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर की जांच, हीमोग्लोबिन का स्तर, बॉडी मास इंडेक्स का आंकलन सभी प्रकार के परीक्षणों के बाद, डॉक्टरों की सलाह पर जरूरतमंद और बीमार मरीजों को मौके पर ही निशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। इस अभियान के तहत कदमहवा के अलावा क्षेत्र के अन्य हाई रिस्क गांवों जैसे तेजगढ़, आदिलापुर, हरैयानानकार, मधुकरपुर, पटखौली और तिवारीपुर में भी विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और जांच सुविधाएं प्रदान की जा चुकी हैं। शिविर में अमित त्रिपाठी, लैब पर्यवेक्षक चंदन सिंह, एक्स-रे टेक्नीशियन जितेंद्र त्रिपाठी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी अभिलाषा, एएनएम पूनम, वार्ड बॉय अनुराग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें