फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पेयजल परियोजना का शिलान्यास, हर घर तक पहुंचेगा शुद्ध पानी

Tue, 02 Jun 2026 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। नगर पंचायत इटवा के श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर वार्ड (मस्जिदिया) में अमृत योजना 2.0 के तहत प्रस्तावित पेयजल परियोजना का मंगलवार को भूमि-पूजन और शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष विकास जायसवाल ने की जबकि मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी रहे। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच परियोजना की आधारशिला रखी गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की प्राथमिकता प्रत्येक नागरिक तक शुद्ध और पर्याप्त पेयजल पहुंचाना है। अमृत योजना 2.0 के माध्यम से नगर क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि परियोजना के पूर्ण होने पर क्षेत्रवासियों को स्वच्छ पेयजल की बेहतर सुविधा मिलेगी और लंबे समय से चली आ रही जलापूर्ति संबंधी समस्याओं का समाधान होगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर पंचायत अध्यक्ष विकास जायसवाल ने कहा कि नगर पंचायत इटवा के समग्र विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अमृत योजना 2.0 के तहत शुरू होने वाली यह परियोजना नगर के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि नगरवासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और भविष्य में भी विकास कार्यों की गति इसी प्रकार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि पेयजल परियोजना के क्रियान्वयन से नगर के विभिन्न वार्डों में जलापूर्ति व्यवस्था मजबूत होगी तथा लोगों को स्वच्छ पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष कन्हैया विश्वकर्मा, अमित दूबे, दीपनारायण त्रिपाठी, सभासद पुजारी विश्वकर्मा, पुजारी वर्मा, राकेश साहू समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें