फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: त्योहार पर गोरखपुर व लखनऊ के लिए चलेंगी स्पेशल बसें

Sat, 26 Oct 2024 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। त्योहार के दौरान गोरखपुर, लखनऊ व दिल्ली के लिए ट्रेनों का कन्फर्म टिकट नहीं मिलने से परेशान परदेसियों के लिए राहत भरी खबर है। परिवहन निगम गोरखपुर, लखनऊ व दिल्ली के लिए अतिरिक्त बसें चलाएगा। साथ ही लोकल रुट पर बसों के फेरे बढ़ाने की भी कार्ययोजना बनाई गई है।
विज्ञापन

31 अक्टूबर को दीपावली के साथ ही 10 नवंबर तक कई त्योहार पड़ रहे हैं। यात्रियों की सहूलियत के लिए परिवहन निगम ने बसों के संचालन की कार्ययोजना बनाई है। इसके तहत 27 अक्टूबर से 10 दिनों के लिए बसों का विशेष संचालन होगा। गोरखपुर, लखनऊ व दिल्ली रूट पर पांच बसें बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
इसके अलावा डुमरियागंज, बढ़नी, अलीगढ़वा, कपिलवस्तु मार्गों पर भी परिवहन निगम का ध्यान है। जरूरत के हिसाब से इन रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं, जिससे यात्रियों को घर पहुंचने में समस्याओं का सामना न करना पड़े। सभी कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। एआरएम वीके गंगवार ने बताया कि धनतेरस से 10 नवंबर तक बसों का अतिरिक्त संचालन होगा। इसके लिए दिशा-निर्देश भी आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें