जवाहरलाल स्मारक पीजी कॉलेज महाराजगंज में अंतरमहाविद्यालयीय वॉलीबॉल महिला प्रतियोगिता में जीत के
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु सिद्धार्थ नगर से संबंध अंतर महाविद्यालय महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज में हुआ। इसमें बुद्ध विद्यापीठ नौगढ़ की टीम ने जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज की टीम को फाइनल मैच में 5-25 और 9-25 से हराकर विजेता बनी।
स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ज्योत्सना ओझा ने कहा कि खेल में हार जीत लगी रहती है। खेल के विकास में ऐसे आयोजन की जरूरत है। एसोसिएशन नीम के अध्यक्ष डॉ. राकेश राय कौशिक ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
सेमीफाइनल मैच में बुद्ध विद्यापीठ नौगढ़ ने राजेंद्र प्रसाद ताराचंद की टीम को 25-12 और 25-9 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। बुद्ध विद्यापीठ के खिलाड़ी अंजलि को मैन ऑफ द सीरीज और ज्योति वर्मा को सबसे बेहतरीन खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया।