फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों ने पर्यवेक्षकों के सामने हंगामा किया

Sun, 10 Jul 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
सपा जिला कार्यालय पर बैठक में प्रत्याशी के चयन को लेकर राज्य कार्यसमिति सदस्य उग्रसेन सिंह से चर्चा करते पर्यवेक्षक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के चयन को लेकर कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलने आए पर्यवेक्षकों के सामने सपाइयों में जमकर घमासान हुआ। कपिलवस्तु और डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने हंगामा करते हुए नारे लगाए। डुमरियागंज से घोषित पार्टी प्रत्याशी को वापस लेने की भी मांग उठी। हुटिंग और हंगामा इस कदर था कि पर्यवेक्षक भी खिन्न हो गए। कार्यकर्ताओं को अनुशासित तरीके से बात रखने की नसीहत देते हुए कहा कि ऐसे हुटिंग से कुछ होने वाला नहीं है। सबकी बात सुनी जाएगी, मगर अनुशासित तरीके से। करीब तीन घंटे तक मैराथन बैठक के बाद कार्यकर्ताओं की राय को सूचीबद्ध कर पर्यवेक्षकों की दो सदस्यीय टीम वापस लौट गई।
विज्ञापन

वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए मजबूत प्रत्याशियों की तलाश कर रहे सत्ताधारी दल ने कार्यकर्ताओं की राय जानने के लिए जिले में दो सदस्यीय टीम को भेजा था। एमएलसी हीरालाल यादव व राकेश यादव की टीम अपराह्न 1 बजे पार्टी कार्यालय पहुंची तो कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया, मगर अंदर घुसते ही अंदरुनी कलह दिखने लगा। डुमरियागंज से आए कार्यकर्ता पार्टी के घोषित प्रत्याशी मलिक कमाल यूसुफ के विरोध में नारे लगाने लगे।
प्रत्याशी का नाम लेकर टिकट वापस लेने की मांग कर रहे थे। डुमरियागंज की आवाज दबती, इससे पहले ही सदर विधानसभा क्षेत्र के भी कुछ कार्यकर्ता उठकर नारे लगाने लगे। विधायक के रवैए के प्रति उनकी नाराजगी थी। शोर-शराबा और हंगामा बढ़ता देख जिलाध्यक्ष अजय चौधरी ने पहल करते हुए कार्यकर्ताओं को शांत कराने की कोशिश की। करीब 10-15 मिनट तक जिलाध्यक्ष कार्यकर्ताओं को चुप कराते रहे, मगर कोई असर नहीं था। बाद में पर्यवेक्षक को खुद उठना पड़ा।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए कहा कि हंगामा या हूटिंग से कुछ होने वाला नहीं है। वह पहले भी इसी जिले में पर्यवेक्षक रहे हैं। यहां की हर नस से भली-भांति वाकिफ हैं। बेहतर होगा कार्यकर्ता सलीके से अपनी बात रखें। सबकी बात सुनी जाएगी। उन्होंने मलिक कमाल से पुराने संबन्धों का भी हवाला दिया। हंगामा शांत होने के बाद बारी-बारी पदाधिकारियों को बंद कमरे में बुलाकर वार्ता की। पहले सभी प्रत्याशियों व दावेदारों की राय जानी।
फिर पार्टी व फं्रटल संगठनों के पदाधिकारियों से वार्ता की। करीब तीन घंटे तक चली बैठक के बाद देर शाम दोनों पर्यवेक्षक सभी की राय लेकर लखनऊ के लिए रवाना हो गए। उन्होंने इसकी रिपोर्ट नेतृत्व को देने की बात कही।
बैठक में जिलाध्यक्ष अजय चौधरी, विधायक मलिक कमाल यूसुफ, विजय पासवान, पूर्व विधायक लालजी यादव, सपा नेता रामकुमार यादव चिनकू, उग्रसेन सिंह, सगीर अहमद, राज्य महिला आयोग की सदस्य इंद्रासना त्रिपाठी, जुबैदा चौधरी, गुलाम नबी आजाद, मोहम्मद मुस्तफा, अनूप यादव, वीरेंद्र तिवारी, तौलेश्वर निषाद, खुर्शीद अहमद, इद्रीस पटवारी, जाकिर अली, सोनू यादव, महबुल्ला, जोखन चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें