फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में वृद्ध की मौत

Fri, 08 Jul 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
सिरसा के डबवाली में सड़क हादसे में दंपति की मौत, क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। अलग-अलग क्षेत्रों में 24 घंटे के दौरान हुए सड़क हादसों में वृद्ध की मौत हो गई। वहीं तीन लोग जख्मी हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

महराजगंज के बृजमनगंज थाना अंतर्गत मनसबगढ़ गांव निवासी भागीरथ (60) गुरुवार दोपहर में गांव के बाहर सड़क किनारे भैंस चरा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर से बुरी तरह जख्मी भागीरथ को बृजमनगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने आगे रेफर कर दिया।
परिजन उसे जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर ले आए। जहां उपचार के दौरान रात में भागीरथ की मौत हो गई। उधर, नगर के खजुरिया रोड पर गुरुवार शाम तेतरी बाजार निवासी राजेश अपने दोस्तों के साथ टहल रहा था। इसी बीच बाइक से तेज रफ्तार में आ रहे बेलसड़ निवासी गोलू ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में राजेश और गोलू जख्मी हो गए। आस-पास के लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के बाद शुक्रवार को दोनों को छुट्टी दे दी गई। एक अन्य हादसे में बांसी कोतवाली क्षेत्र के गोनहा ताल निवासी 65 वर्षीय ब्रह्मदेव साहनी घायल हो गए। उनका उपचार जिला अस्पताल में कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें