फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: थाने में धरने पर बैठे सपाई, पुलिस ने हटाया

Sun, 04 Oct 2026 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। तहसील परिसर में शुक्रवार को हुए विवाद के मामले में भाजपा कार्यकर्ता की तहरीर पर शुक्रवार देर रात आठ सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। इसकी जानकारी मिलने पर सपा कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया।
विज्ञापन

दोपहर करीब 11:30 बजे सपा विधायक सैयदा खातून समर्थकों के साथ डुमरियागंज थाने पहुंचीं। प्रभारी निरीक्षक के इंतजार के बाद विधायक समेत कार्यकर्ता थाना परिसर में ही धरने पर बैठ गए।
करीब आधे घंटे बाद प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव थाने पहुंचे। पुलिस और धरनारत कार्यकर्ताओं के बीच कुछ देर वार्ता हुई लेकिन कार्यकर्ता थाना परिसर से हटने को तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार थाना परिसर में धरना-प्रदर्शन उचित नहीं होने पर उन्हें वहां से हटाया गया। सपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने बल प्रयोग करते हुए उनके साथ मारपीट की और गालीगलौज भी की।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि थाना परिसर में धरना-प्रदर्शन करना उचित नहीं है। धरनारत लोगों को वहां से हटा दिया गया।
इनपर दर्ज हुई प्राथमिकी: मोहम्मद हमजा, घिसियावन यादव, अब्दुल हमीद, फुजैल अहमद, जहीर अहमद, बालकृष्ण ओझा, अफजल और अकबाल के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें