फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: महंगाई और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सपाइयों ने किया प्रदर्शन

Thu, 11 Jun 2026 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
नौगढ़ तहसील परिसर में महंगाई और जनसमस्याओं को लेकर राज्यपाल को संबो​धित ज्ञापन नायब तहसीलदार का
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी महिला सभा की जिला महासचिव रिंधू पासवान के नेतृत्व में मंगलवार को नौगढ़ तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग की।
विज्ञापन

धरने के दौरान सपाइयों ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, डीजल-पेट्रोल, रसोई गैस और बिजली की बढ़ी कीमतों, अघोषित बिजली कटौती, किसानों को खाद-बीज और डीजल की उपलब्धता में हो रही कठिनाइयों, नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण तथा बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ विरोध जताया। जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है और जनता महंगाई से त्रस्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस और बिजली की कीमतों में लगातार वृद्धि से आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है। नीट परीक्षा पेपर लीक से युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनके परिवार के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणियां की जा रही हैं। प्रशासन से दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की गई।
इस अवसर पर पूर्व विधायक चौधरी अमर सिंह, नागेंद्र नाथ चतुर्वेदी, बेचई यादव, मणेंद्र मिश्रा, अफसर रिजवी, चंद्रमणि यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें