फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सांसद ने पीएम के 12 वर्षों की गिनाईं उपलब्धियां

Thu, 11 Jun 2026 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। पीएम के बारह वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में इटवा कस्बे में आयोजित प्रबुद्ध जन संवाद कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए वक्ताओं ने केंद्र सरकार के विगत 12 वर्षों में राष्ट्रहित, जनकल्याण एवं विकास के क्षेत्र में की गई उपलब्धियों की चर्चा की।
विज्ञापन


सांसद जगदंबिका पाल ने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं, गरीब कल्याण, महिला सशक्तीकरण, किसान सम्मान और विकसित भारत के संकल्प पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि पीएम के नेतृत्व में सरकार ने अंत्योदय की भावना को साकार करते हुए विकास की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है। भाजपा नेता जयवर्धन तिवारी ने सरकार की ओर से विगत 12 वर्षों में केंद्र सरकार के कराए गए कार्यों की जानकारी दी।
इस अवसर पर माधव यादव, सूरज यादव, रामतेज शुक्ला, राम निवास उपाध्याय, हरि यादव, सुनील पांडेय आदि मौजूद रहे।
-
विकास कार्याें के बारे में बताया
शोहरतगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनने के 12 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। श्रीराम जानकी मंदिर में आयोजित कार्यक्रम नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने कहा कि 12 वर्ष में भारत की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और विकास को गति मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के हित में कई ऐसे ऐतिहासिक कदम उठाए जो लोग सोच नहीं जा सकता था। वैश्विक मंच पर देश की मजबूती बनाए रखते हुए अग्रणी पंक्ति लाकर खड़ा करने का कार्य किया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवशक्ति शर्मा ने कहा कि सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण मूल मंत्र के सिद्धांत पर चलते हुए लोगों को लाभांवित किया। कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के उद्घोष के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सभासद राजकुमार मोदनवाल, दिनेश कुमार, बब्लू गौड़, नंदू गौड़, राम कुमार तिवारी सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें