सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर प्रभारियों की शनिवार को बैठक हुई। इसमें सभी सेक्टरों पर पीडीए के तहत संविधान निर्माता बाबा साहब डाॅ. भीमराव आंबेडकर के अपमान को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही उनके द्वारा संविधान में दिए गए अधिकारों को भी बताया जाएगा।
यह बातें सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने कही। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार देश में संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है। इसके लिए पार्टी से जुड़े लोगों को संघर्ष के लिए तैयार रहना होगा। मौजूदा सरकार संविधान व बाबा साहब का अपमान कर रही है। मौजूदा समय में हमारा संविधान खतरे में है, इसे बचाने के लिए हम सबको एक होना पड़ेगा, तभी हमारा देश बच सकता है।
पूर्व विधायक विजय पासवान ने कहा कि देश का यह दुर्भाग्य है कि गृह मंत्री ने सदन में बाबा साहब के खिलाफ टिप्पणी करके उनका अपमान किया है। समाजवादी पार्टी 25 जनवरी तक पूरे विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्र की सम्मानित जनता को संविधान बचाने एवं बाबा साहब के विचारों के विषय में बताने के लिए जागरूकता अभियान चलाएगी।
र