फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: डीएम साहब, डिलीवरी के नाम पर होती है धन उगाही

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शोहरतगढ़। डीएम की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय पर आयोजित उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में शोहरतगढ़ व्यापार मंडल के महामंत्री मनोज कुमार गुप्ता ने शोहरतगढ़ सीएचसी पर प्रसुताओं से डिलेवरी के नाम पर धन उगाही की शिकायत डीएम डॉ. राजा गणपति आर. से की।
उन्होंने शिकायत की कि प्रसुताओं के स्वजन से पैसा लेने के बाद उनसे एक कागज पर हस्ताक्षर करा लिया जाता है कि मैं पूरी तरह से संतुष्ट हूं। किसी ने मुझसे पैसा नहीं मांगा है, और पोषणयुक्त आहार के नाम पर प्रसुताओं को केवल रोटी सब्जी ही दी जाती है। इस खेल में सीएचसी पर तैनात एक स्टाप नर्स सहित अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह खेल काफी दिनों से चल रहा है। पिछले माह नगर पंचायत निवासी तीन व्यक्तियों ने अपने घर की प्रसुताओं को डिलीवरी कराने सीएचसी ले गए डिलीवरी होने से पहले ही पैसे की मांग की गई। पैसा देंगे तो अच्छे ढंग से बेहतर इलाज किया जाएगा। पैसा देने के बाद ही डिलीवरी हुई। इसकी शिकायत विधायक विनय वर्मा से की गई थी। इस खेल में एक स्टाप नर्स शामिल है, वह मरीजों से डरा धमका कर बात करती है।
विज्ञापन

मामले की शिकायत का संज्ञान लेकर डीएम ने व्यापार मंडल को आश्वासन दिया कि मामले की जांच की जाएगी। इस दौरान किशोरी लाल गुप्ता, कौशल किशोर, महेश कसौधन, राजेंद्र मद्देशिया, रविंद्र कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें