फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष अजय पर गबन का केस दर्ज

Sat, 13 May 2017 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
इटवा। त्रिलोकपुर थाना पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष अजय चौधरी पर 18 लाख रुपये के गबन के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को तहरीर देकर दो लोगों ने आरोप लगाया था कि अजय चौधरी ने अपने भट्ठे से ईंट देने के एवज में उनसे यह पैसा एडवांस के रूप लिया था, लेकिन ईंट नहीं दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के डेंगहर गांव निवासी समसुल्लाह पुत्र मो. सई ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि सपा जिलाध्यक्ष अजय चौधरी ने कठौतिया रामनाथ स्थित अपने भट्ठे एके ब्रिक फील्ड से ईंट देने की एवज में उनसे 14 लाख रूपया एडवांस के रूप में लिया था।
विज्ञापन

तय समय पर ईंट न मिलने पर उन्होंने कई बार इसकी शिकायत सपा जिलाध्यक्ष से की लेकिन उन्होंने न ईंट पहुंचाया और न ही एडवांस में दी गई रकम को ही वापस किया। सपा जिलाध्यक्ष पर इसी तरह का आरोप उन्हीं के गांव कठौतिया रामनाथ निवासी परगट यादव ने लगाया। उन्होंने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा कि अजय चौधरी ने ईंट देने के लिए उनसे चार लाख रूपया लिया था लेकिन न तो ईंट दिया और न ही उनकी रकम लौटाई। पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर सपा जिलाध्यक्ष अजय चौधरी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में एसओ त्रिलोकपुर देवेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि दोनों शिकायतकर्ताओं की तहरीर पर पैसे के गबन का मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें