फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुधमुंहे के साथ मां ने लगाई आग, दोनों की मौत

Sat, 13 May 2017 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
इटवा के लाटेरा में इसी चारपाई में बच्चों को लेकर जली महिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटवा। इटवा थाना क्षेत्र के लटेरा गांव में शनिवार की सुबह तीन बच्चों के साथ खुद को चारपाई में बांधकर महिला ने संदिग्ध हाल में आग लगा ली। आग में झुलसने से महिला व एक दुधमुंहे बच्चे की मौत हो गई। दो अन्य बच्चे बुरी तरह झुलस गए, जिन्हें भनवापुर पीएचसी पर प्रारंभिक उपचार के बाद बस्ती रेफर कर दिया गया। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, ससुर व देवर के खिलाफ दहेज हत्या, उत्पीड़न व आपराधिक षड़यंत्र रचने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

इटवा क्षेत्र के मैनभरिया निवासी इब्राहिम की पुत्री अनवरजहां (30) का निकाह करीब आठ वर्ष पहले लटेरा निवासी शकील अहमद से हुआ था। रुखसार (6) व इरफान (4) के बाद आठ दिन पूर्व उन्हें तीसरी संतान हुई थी। शकील मुंबई में काम करता है। प्रसव के बाद अनवरजहां तीन दिन पूर्व ही मायके से ससुराल लौटी थी। शुक्रवार की रात वह तीनों बच्चों के साथ कमरे में सोने गई थी। शनिवार की भोर में रुखसार व इरफान की चीख-पुकार सुनकर पास-पड़ोस के लोगों की नजर कमरे की ओर पड़ी तो अंदर आग की लपटें निकल रही थीं। लोग सीढ़ी के रास्ते वहां तक पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद था।
दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर दाखिल हुए, जहां चारपाई पर अनवरजहां दुधमुंहे बच्चे के साथ जल रही थी। उसके पैर रस्सी से बंधे थे। बताते हैं कि मां के साथ लेटे रुखसार व इरफान भी चारपाई से बंधे थे, लेकिन आग से किनारों की रस्सी जलने के कारण छूटकर नीचे आ गए थे। आनन-फानन में दोनों बच्चों को भनवापुर पीएचसी ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने बस्ती रेफर कर दिया। महिला के पिता इब्राहिम ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि ससुराल के लोग दहेज में बाइक व नकदी के लिए अनवरजहां को प्रताड़ित करते रहते थे।
विज्ञापन

प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर ही उसने यह कदम उठाया है। मौके पर तहसीलदार डुमरियागंज संतोष कुमार ने भी पहुंच कर जांच की। एसओ रणधीर मिश्र ने बताया कि पिता की तहरीर पर मृतका के पति शकील अहमद, ससुर असलम, देवर लाला व सास के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, दहेज हत्या व आपराधिक साजिश रचने का केस दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें