फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सपा शासन में किसान बदहाल’

Sun, 14 Feb 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों की समस्याओं की सुनवाई और अधिकारों की लड़ाई के लिए रविवार को भाजपा ने किसान पंचायतें बुलाई। किसान मोर्चा की अगुवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित पंचायतों में किसानों की बदहाली के लिए प्रदेश सरकार की नीतियों को जिम्मेदार बताया गया।
विज्ञापन


वक्ताओं ने एक सुर में कहा कि सूबे में खुशहाली लाने के लिए अबकी बार भाजपा को सत्ता में लाना होगा।बर्डपुर कस्बा स्थित आदर्श शिशु विद्यालय परिसर में आयोजित किसान पंचायत में भाजपा जिलाध्यक्ष रामकुमार कुंवर ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों के लिए तमाम योजनाएं चलाई हैं।

डीजल सस्ता होने से सिंचाई की लागत को घटाने का काम किया है। गैस व बीज की सब्सिडी सीधे किसानों के खाते में पहुंच रही है। पूर्व जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी ने कहा कि देश का विकास तभी संभव है, जब गांव और किसानों का विकास होगा। किसान खुशहाल होगा तभी देश मजबूती से आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन


संचालन दीपेंद्र चौधरी ने किया। कार्यक्रम में राजेश त्रिपाठी, राजकुमारी पांडेय, मंडल अध्यक्ष नितेश पांडेय, संतोष उपाध्याय, अरविंद उपाध्याय, अंबरीश जायसवाल, सतीश उपाध्याय, विश्वनाथ चौधरी, सत्यराम पांडेय, संतोष मोदनवाल, सुनील यादव, शिवकुमार, हंसराज, कमल, उदय नारायण पांडेय, मुन्नी देवी, मीना देवी, शोहरती, सावित्री आदि मौजूद रहे।

उधर, लोटन ब्लॉक में सरस्वती शिशु मंदिर के परिसर में किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व जिलाध्यक्ष बृजबिहारी मिश्र ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई। कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में हो रहे विकास को देख पूरे विश्व की निगाह भारत पर टिकी हुई हैं।

किसानों व गरीब तबका के लोगों के लिए जन-धन योजना, पेट्रोल व डीजल को सस्ता कर महंगाई पर अंकुश लगाया है। गैस व बीज की सब्सिडी बिचौलियों को न देकर सीधे किसानों के खाते में भेजने का काम किया है। रामनिवास यादव ने कहा कि किसान खुशहाल होगा तभी पूर्ण रूप से भारत मजबूत होगा।

पंचायत में पूर्व मंडल अध्यक्ष रामबहादुर शर्मा, कृष्णदत्त तिवारी, भुवनेश श्रीवास्तव, पिंगल यादव, रामबचन लोधी, बिंदेश्वरी चौधरी, प्रेमचंद वरुण, सिद्धार्थ गौतम, डॉ. हरिराम सिंह, शिवशंकर पांडेय, लौहर पांडेय, सोमनाथ मिश्र, श्यामराज, आदित्य प्रताप सिंह, रामकिशोर यादव, रामसुभग, परशुराम यादव आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता दृग नारायन सिंह व संचालन डा.संजय शुक्ल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें