फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा फ्रंटल के कार्यकर्ताओं का जुलूस, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा फ्रंटल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया
विज्ञापन

एसडीएम को सौंपा राज्यपाल के नाम का ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सपा के आह्वान पर किसानों की बदहाली दूर करने, महंगी शिक्षा को सस्ती करने, युवाओं एवं श्रमिकों की बेरोजगारी दूर करने, निजीकरण की आड़ में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने, आरक्षण पर वार नहीं करने जैसे बिंदु पर यूथ फ्रंटल के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने के बाद राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा।
विज्ञापन

सपा जिला कार्यालय पर एकत्र फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुलूस के शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष अंबिकेश श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद से समाज का हर तबका परेशान है। बेरोजगारों को नौकरी नहीं, किसानों को खाद-बीज नहीं, कोरोना काल में व्यापारियों के लिए कोई पैकेज नहीं देने से आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। अंत में राज्यपाल के नाम संबोधित सात बिंदुओं का ज्ञापन उपजिलाधिकारी सदर उमेश चंद्र निगम को सौंपा गया। इस मौके पर अफसर रिजवी, मोनू दुबे, शैलेंद्र शर्मा, आशीष अग्रहरि, चंद्रजीत जायसवाल, अनुराग श्रीवास्तव, शशांक शेखर त्रिपाठी, विजय यादव, मेंहदी रिजवी, गोलू पासवान, शुभांगी द्विवेदी, गौतम मिश्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें