जिले में 23 कोरोना संक्रमित मिले
लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में हुई पुष्टि
महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में कराया भर्ती
जिले में अब तक पाए जा चुके हैं 2688 कोरोना संक्रमित
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले में 23 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। सोमवार को लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमितों को महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। जिले में अब तक 2688 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 2302 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 359 का इलाज चल रहा है और अब तक 27 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। सोमवार को 69 मरीज कोरोना मुक्त होकर घर भेजे गए।
जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक सर्वाधिक सात संक्रमित मिठवल ब्लॉक क्षेत्र में पाए गए। इसमें चरट्टा गांव में छह और कम्हरिया खुर्द गांव में एक संक्रमित मिला। बढ़नी ब्लॉक के सरकौना गांव में तीन संक्रमित मिला। भनवापुर ब्लॉक के शाहपुर, मन्नीजोत, तेतरी गांव में एक-एक संक्रमित मिले। डुमरियागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, भड़रिया, धरमपुर महुआ गांव में एक-एक संक्रमित मिले। बांसी ब्लॉक के हाता खास, इटवा के बेलवा, लोटन के ठोठरी, नौगढ़ के मधुकपुर, शोहरतगढ़ नियांव गांव में एक-एक संक्रमित मरीज पाए गए। इसके अलावा दो अन्य संक्रमित मिले। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि 23 संक्रमित पाए गए हैं। उन्हें महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है।