फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्नि पीड़ितों की मदद को पहुंचे सपा नेता

Sat, 16 Apr 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
पथरा क्षेत्र बहादुरपुर में अग्नि पीड़ितों को वस्त्र और अर्थिक सहायता देते चिन्कू यादव। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पथरा थाना क्षेत्र के बरहपुर में 10 अप्रैल को हुए भीषण अग्निकांड के पीड़ितों की मदद के लिए शनिवार को सपा नेता चिनकू यादव गांव पहुंचे। उन्होंने अग्रिकांड से प्रभावित 106 परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की। कपड़ा व खाद्यान्न सामग्री भी बांटी। उन्होंने शासन से पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बरहपुर  पहुंचने के बाद चिनकू यादव ने हिंदू परिवार को दो साड़ी, एक हजार रुपया नगद और मुस्लिम परिवार को दो सूट व नगद राशि प्रदान की। इस दौरान ग्रामीणों ने शिकायत किया कि ग्राम पंचायत के सचिव की ओर आग में जले मकानों की तैयार सूची गलत है। इसमें तमाम त्रुटियां हैं।
बेघर हुए कई परिवारों के नाम लिस्ट में शामिल नहीं किए गए हैं। लिहाजा उन्हें किसी तरह की मदद भी नहीं दी जा रही। इस शिकायत पर वहां मौजूद एसडीएम योगानंद पांडेय, तहसीलदार ओमप्रकाश गुप्ता, बीडीओ चंद्रशेखर व चिनकू यादव ने गांव का भ्रमण कर वस्तु स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

पीड़ितों को आश्वस्त किया कि दोबारा पड़ताल कर त्रुटियां दूर कर ली जाएंगी। इस दौरान एसओ राकेश प्रताप सिंह, ताकीब रिजवी, घिसियावन यादव, बद्रीनाथ गुप्ता, दिवाकर यादव, बबलू पांडेय, झब्बू श्रीवास्तव, मो.हारून, जमाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें