फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम-एसपी की मौजूदगी में भी नहीं हुआ समाधान

Sat, 16 Apr 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शोहरतगढ़ में समाधान दिवस में फरियाद सुनते डीएम और एसपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डीएम नरेंद्र शंकर पांडेय व एसपी अजय कुमार साहनी की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में भी फरियादियों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया। शिकायत लेकर पहुंचे दो फरियादी घंटों तक इंतजार करते रहे, मगर उन्हें मायूस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

स्थानीय थाने में आयोजित समाधान दिवस में डीएम-एसपी के समक्ष थाना शोहरतगढ़ में ग्राम पड़रिया निवासी अमरजीत ने नाली में से मिट्टी खाली करवाने की समस्या का प्रार्थना पत्र पेश किया। वहीं नगर पंचायत के इंद्रेश त्रिपाठी ने जमीन से संबंधित शिकायत पत्र दिया।
दोनों मामलों के निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को सुपुर्द कर एक सप्ताह के अंदर समाधान का निर्देश डीएम ने दिया। डीएम नरेंद्र शंकर पांडेय ने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि समाधान दिवस में आए मामलों का जल्द से जल्द निराकरण कराएं।
विज्ञापन

समस्या हल होने के बाद संबंधित शिकायतकर्ता व विपक्षी पार्टी से सुलहनामा मोबाइल नंबर के साथ लिखवाएं। सरकारी रजिस्टर में दर्ज शिकायत पत्रों के समाधान पर संबंधित विभाग के लोग स्पष्ट हस्ताक्षर करने के साथ पदनाम व मोबाइल नंबर लिखें, ताकि सरकार की मंशानुसार क्षेत्र के लोगों को समय से न्याय मिल सके।
इस दौरान एसडीएम सुरेंद्रनाथ मिश्र, एसओ मानवेंद्र कुमार सिंह, एसआई सलहंत यादव, महेश सिंह, रामेश्वर सिंह, कमलेश गौड़, हलका लेखपाल सुधीर श्रीवास्तव, कानूनगो रामकुमार, नजमुल हसन, महेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें