फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की हकीकत जनता को बताएं कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
‘जनता को सरकार की हकीकत बताएं कार्यकर्ता’
विज्ञापन

बांसी में आयोजित हुई सपा कार्यकर्ताओं की बैठक
जिलाध्यक्ष ने विस चुनाव के लिए तैयार रहने का निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
बांसी। सपा की बांसी विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर और बूथ प्रभारियों की बैठक मंगलवार को नगर पालिका अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई। इसमें पार्टी को और मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं और इन्हें संजोने का काम बूथ व सेक्टर प्रभारी का है। देश व प्रदेश में सत्ता की बागडोर ऐसे लोगों के हाथ में है जो जनविरोधी हैं। महंगाई आसमान छू रही है, बेरोजगारी तेजी से बढ़ रही है। सरकार से जनता पूरी तरह ऊब चुकी है आने वाला दिन सपा का है। नगर पालिका अध्यक्ष मो. इद्रीश पटवारी ने बूथ स्तर पर संगठन पर मजबूत बनाने पर जोर देते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। इस दौरान को मोनू दूबे, कृष्ण कांत उपाध्याय, परमात्मा चौधरी, अनीता द्विवेदी आदि ने संबोधित किया। बैठक में अंबिकेश श्रीवास्तव, ईश्वरचंद्र दूबे, सैयद मो. कुतुब, जवाहर यादव, बाले यादव, सब्बू सलीम, अनूप त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें