फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा में हो रही अल्पसंख्यकों की उपेक्षा

Thu, 28 Apr 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
डुमरियागंज के बैदौला चौराहे पर आयोजित सम्मेलन में उपस्थित कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.अयूब ने सपा सरकार पर मुसलमानों की उपेक्षा का आरोप लगाया है। डुमरियागंज में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में चुनावी बिगुल फूंकते हुए डॉ.अयूब ने सपा पर हमला बोला। कहा कि 44 विधायक देने के बावजूद सपा ने अल्पसंख्यकों के लिए कुछ नहीं किया है। यह पार्टी अल्पसंख्यकों को सिर्फ वोट बैंक समझती है। अब यह भ्रम तोडने का समय आ गया है।
विज्ञापन

बैदौला स्थित एलआईसी भवन के समीप आयोजित सम्मेलन में डॉ.अयूब ने विधानसभा चुनाव में पीस पार्टी का झंडा बुलंद करने व प्रदेश में 2017 में सरकार बनाने का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुसलमानों व दलितों ने जिस उम्मीद और आस के साथ वर्ष 2012 के चुनाव में वोट देकर सपा की सरकार बनाई थी।
उस पर प्रदेश सरकार पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है। अल्पसंख्यकों को उनका अधिकार और सम्मान नहीं दिया गया। प्रदेश सरकार सिर्फ एक जाति विशेष के लोगों को नौकरी और आरक्षण का लाभ दे रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में कुल 73 अल्पसंख्यक विधायक हैं। इसमें 44 सपा और 4 पीस पार्टी के हैं।
विज्ञापन

इतनी बड़ी तादाद होने के बावजूद सपा सरकार में अल्पसंख्यक उपेक्षित हैं। पीस पार्टी अल्पसंख्यकों को आरक्षण देने को लेकर सड़क से सदन तक आवाज बुलंद कर रही है। उन्होंने ऐलान किया कि आगामी चुनाव में पीस पार्टी पूरी दमदारी से उतरेगी और सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अब्दुल मन्नान ने कहा कि पीस पार्टी के सत्ता में आने पर मुसलमानों को उनका वाजिब आरक्षण दिलवाने के साथ ही पासपोर्ट बनाने के नाम पर की जा रही मनमानी और भ्रष्टाचार को खत्म किया जाएगा।
भाजपा मुल्क में नफरत और भेदभाव फैलाने का काम कर रही है, जबकि पीस पार्टी का मकसद एकता और सौहार्द बढ़ाना है। कार्यकर्ता सम्मेलन को जाबिर इनामुल्लाह चौधरी, किशोर यादव, साबिर अली, अरबाब फारुकी, अजहर फारुकी, निसार अहमद, अजीजुल्लाह, कलाम, अबूबकर, मुस्तकीम, असफाकुल्लाह, सगीर पांडेय, मुन्ना, अवधेश श्रीवास्तव, मोहम्मद शफी खां, चिरागुद्दीन आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जाबिर इनामुल्लाह व संचालन अफरोज बादल ने किया। इस दौरान कांग्रेस के जमाल अहमद ने पीस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें