फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन जोरों पर

Thu, 28 Apr 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में मूल्यांकन करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी में वार्षिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य जोरों पर है। स्नातक के करीब एक दर्जन विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं को मूल्यांकन पूरा हो चुका है। हिंदी की कापियां भी समाप्ति की ओर हैं। मूल्यांकन के साथ ही रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य में विभिन्न यूनिवर्सिटी व महाविद्यालयों के प्राध्यापकों की ड्यूटी लगाई गई है। 15 मार्च से शुरू हुए मूल्यांकन कार्य में स्नातकोत्तर की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच पहले ही खत्म हो चुकी है। स्नातक स्तर पर इतिहास, प्राचीन इतिहास, राजनीति शास्त्र, समाजशास्त्र, चित्रकला, मंचकला, अर्थशास्त्र, संस्कृत प्रथम, गृह विज्ञान, शिक्षा शास्त्र, उर्दू, दर्शनशास्त्र का मूल्यांकन पूरा हो चुका है।
मूल्यांकन समन्वयक डॉ.एसएन त्रिपाठी के मुताबिक हिंदी प्रथम प्रश्न पत्र का भी मूल्यांकन पूरा हो गया है। द्वितीय प्रश्न पत्र की कुछ कापियां शेष हैं। इसके अलावा भूगोल, संस्कृत, रक्षा अध्ययन, कंप्यूटर अप्लीकेशन, फीजिकल एजुकेशन का मूल्यांकन अभी शेष है। कुलपति डॉ.रजनीकांत पांडेय व परीक्षा नियंत्रक अखिेलश पाल मूल्यांकन प्रक्रिया की सतत निगरानी कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें