फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा में भी करेंगे क्लीन स्वीप

Mon, 08 Feb 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसियापुर चौराहे पर सोमवार को सपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें ब्लॉक प्रमुख चुनाव में जिले की सभी सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों की जीत पर खुशी जताई गई। इसे प्रदेश सरकार के जनकल्याणकारी नीतियों का परिणाम करार दिया गया।
विज्ञापन

शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष हरिनरायन यादव ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख के चुनाव के बाद अब सभी कार्यकर्ता 2017 के विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस लें।
मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष मो. मुस्तफा ने कहा कि ब्लॉक प्रमुख चुनाव की तरह ही सभी विधानसभा सीटों पर भी पार्टी प्रत्याशियों को क्लीन स्वीप कराने के लिए कार्यकर्ता तैयार रहें।
विज्ञापन

युवा नेता मोहम्मद सफीक ने कहा कि सपा सरकार ने अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाई है। मुसलमानों को सत्ता की राजनीति करने वाले नेताओं से सावधान रहना होगा।
मुस्लिम समाज का सम्मान केवल सपा में ही सुरक्षित है। बैठक में जिला सचिव मकबूल अहमद, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष मौलाना अलीम, यूथ ब्रिगेड के जिला सचिव तबरेज आलम, छात्रनेता राहुल शुक्ल, अबू बकर, शैलेंद्र पांडेय, मो.हारुन, प्रदीप गुप्ता, रामकिशोर, साधुशरन, कयूम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें