फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव में पूरी दमदारी से लड़ेगी कांग्रेस

Mon, 08 Feb 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख के चुनावों से बाहर रहने वाला विपक्ष अब एमएलसी चुनावों को लेकर संजीदा हो गया है। कांग्रेस ने पूरे दम-खम के साथ यह चुनाव लड़ने का एलान किया है।
विज्ञापन

पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक ईश्वर चंद शुक्ल ने सोमवार को यहां कहा कि एमएलसी चुनाव में कांग्रेस हर सीट पर उम्मीदवार उतारेगी और पूरी ताकत से चुनाव में हिस्सा लेगी। प्रत्याशियों की सूची 12 फरवरी को जारी होगी।
बुद्धनगर स्थित आवास पर पत्रकार वार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष ने ब्लॉक प्रमुख चुनावों में सपा पर दबंगई का आरोप लगाया। कहा कि इस चुनाव में लोकतंत्र की हत्या हुई है। सत्ता के इशारे पर शासन-प्रशासन ने सपा कार्यकर्ता बनकर काम किया। सपा सभी सीटों पर चुनाव जीती नहीं जिताई गई है।
विज्ञापन

भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सांसद और विधायक ने कहीं भी लोकतंत्र बचाने की कोशिश नहीं की। सपा से मिलीभगत के कारण पूरे प्रकरण में उदासीन बनकर वह सिर्फ कंबल बांटने में व्यस्त रहे।
मगर अब एमएलसी चुनाव में कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का भी आरोप लगाया। कहा कि देश-प्रदेश में अंधेरनगरी चौपट राजा की कहावत सच साबित हो रही है।
डीजल-पेट्रोल की अंतर्राष्ट्रीय कीमतें कम होने के बाद भी महंगाई कई गुना बढ़ी है। शिक्षा, स्वास्थ्य का बजट घटा है। किसानों को कोई राहत नहीं मिली। उनकी उपज का वास्तविक मूल्य भी नहीं दिया जा रहा।
केंद्र से मिलीभगत कर निजी टेलीकॉम कंपनियां कॉल ड्राप के रुप में करोड़ों कमा रही है। सरकार सिर्फ पूंजीपतियों का हित साध रही है। प्रदेश में अराजकता की स्थिति है। भाई-भतीजावाद, भय, भ्रष्टाचार, अन्याय चरम पर है। इन सबसे त्रस्त जनता कांग्रेस की ओर आस लगाकर देख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें