फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: एसपी और डीएम ने जिला कारागार का निरीक्षण

Sat, 01 Jun 2024 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- है
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। डीएम पवन अग्रवाल और एसपी प्राची सिंह ने शुक्रवार शाम जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। व्यवस्थाओं को देखने के साथ ही जेल अधीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम और एसपी के निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक के साथ पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा।
सभी बैरकों का तथा बंदियों का गहन निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान बैरकों मे किसी प्रकार की आपत्तिजनक वस्तु प्राप्त नहीं हुई। जेल अधीक्षक ने बताया कि नियमित रूप से उनके व जेल स्टाफ की ओर से जेल की चेकिंग की जाती है। जिला कारागार सिद्धार्थनगर में निरीक्षण के समय सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक की तरफ से जिला कारागार अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि नियमित रूप से कारागार का निरीक्षण करते रहे व शातिर किस्म के बन्दियों पर विशेष सतर्कता और दृष्टि रखे। आवश्यकतानुसार समय-समय पर कारागार में निरूद्ध बन्दियों की गतिविधियों के संबंध मे जानकारी देते रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें